फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The meeting discussed the increasing prevalence of chitta.

Una News: बैठक में चिट्टे के बढ़ रहे प्रचलन पर किया मंथन

Sat, 28 Mar 2026 07:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 28 Mar 2026 07:45 AM IST
विज्ञापन
The meeting discussed the increasing prevalence of chitta.
ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना में नशा निवारण समिति की मासिक बैठक प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही नशे की समस्या, विशेषकर चिट्टा (स्मैक) के बढ़ते दुरुपयोग पर गंभीरता से विचार करना और इसके प्रभावी समाधान तलाशना था।
विज्ञापन

बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारियों, नगर परिषद के प्रतिनिधियों तथा महाविद्यालय के शिक्षकों ने भाग लेकर अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि चिट्टा का प्रचलन दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जो युवाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। इस समस्या को केवल कानून व्यवस्था के माध्यम से नियंत्रित करना पर्याप्त नहीं है बल्कि इसके लिए समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
विज्ञापन

सभी उपस्थित सदस्यों ने इस दिशा में सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षण संस्थानों की भूमिका नशा मुक्ति अभियान में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने, परामर्श सेवाओं को सशक्त बनाने तथा अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि युवाओं को सही दिशा और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित किया जाए तो नशे की प्रवृत्ति को काफी हद तक रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व विभाग और नगर परिषद के अधिकारियों ने भी अपने स्तर पर निगरानी बढ़ाने, अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने तथा स्थानीय स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक में यह सुझाव भी सामने आया कि बस अड्डे पर उपलब्ध विभिन्न डिजिटल स्क्रीन का उपयोग नशा विरोधी संदेशों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक यह संदेश प्रभावी रूप से पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed