फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The maternal family has accused the in-laws of dowry harassment.

Una News: मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज उत्पीड़न के आरोप

Wed, 29 Apr 2026 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 29 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
The maternal family has accused the in-laws of dowry harassment.
ऊना। पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत बाथू गांव में बीते शनिवार को एक नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। मृतका के मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति, सास, ननद, नंदोई और देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

मृतका की मां इंदू बाला ने शिकायत में बताया कि वह भदसाली गांव, तहसील हरोली की निवासी हैं। उनकी बेटी की शादी 12 नवंबर 2025 को हनी कुमार निवासी बाथू के साथ हुई थी। उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज व गहने दिए लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। इंदू बाला ने बताया कि उन्होंने बेटी को आश्वासन दिया था कि दामाद के आने पर बातचीत कर मामला सुलझाया जाएगा। इसके बाद 8 अप्रैल 2026 को बेटी ससुराल लौट गई लेकिन वहां उसका उत्पीड़न और बढ़ गया और उसने फोन करना भी बंद कर दिया। 25 अप्रैल को मृतका के पिता करण सिंह को गांव की पूर्व प्रधान सुरेखा राणा का फोन आया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने ससुराल पक्ष से जानकारी लेनी चाही लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस घटना के लिए ससुराल पक्ष जिम्मेदार है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। परिजनों की शिकायत को ध्यान में रखते हुए टाहलीवाल पुलिस को जांच आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed