फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The married women broke the Karva Chauth fast after seeing the moon in the filter.

Una News: छननी में चांद का दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवाचौथ व्रत

Mon, 21 Oct 2024 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 21 Oct 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
The married women broke the Karva Chauth fast after seeing the moon in the filter.
घनारी में गणपति व करवा माता का पूजन एवं करवा चौथ की कथा सुनती महिलाएं।संवाद
महिलाओं ने दिनभर व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु के लिए की कामना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना, गगरेट, घनारी। अखंड सौभाग्यवती का प्रतीक करवाचौथ व्रत रविवार को दिनभर निराहार रहकर रात को सुहागिनों ने छननी में चांद का दीदार कर पति के हाथों जल ग्रहण कर संपूर्ण किया। जिले में रविवार रात ठीक 08 बजे चांद के दीदार हुए।
महिलाओं ने चांद को अर्घ्य देकर व्रत निराहार का क्रम पति के हाथों तोड़ा। इससे पूर्व सभी महिलाएं चांद का इंतजार करती नजर आईं। चांद निकलने पर सौभाग्यवती स्त्रियों ने अटल सुहाग, पति की दीर्घायु, स्वास्थ्य व मंगलकामना की। नवविवाहिताओं ने व्रत के संपूर्ण होने पर पहले करवाचौथ पर पति संग सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर इसे अपलोड किया। करवाचौथ के अवसर पर ऊना, गगरेट, घनारी, संतोषगढ़, हरोली, बंगाणा, मैहतपुर आदि स्थानों पर रविवार को विभिन्न ज्योतिषिय संयोगों में सुहागिन महिलाओं ने धूमधाम के साथ करवाचौथ पर्व मनाया।
विज्ञापन

गगरेट के प्राचीन श्री राधे श्याम मंदिर पर चौथ माता की पूजा-अर्चना के लिए महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। महिलाओं ने चौथ माता की पूजा कर अपने सुहाग की दीर्घायु ,परिवार में कुशल मंगल की कामनाओं के साथ पूजा-अर्चना की। नवविवाहिताओं ने प्रौढा महिलाओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। रविवार सुबह से ही पूजन की तैयारियां शुरू हो गई थीं। व्रत धारण कर महिलाएं खूब सजी-संवरी और करवे (मिट्टी से बना पात्र) में गेहूं भरा और उसके ढक्कन पर मिष्ठान व दक्षिणा रखकर ईष्टदेव भगवान गणेश का पूजन किया। इसके बाद महिलाएं गली-मोहल्लों और मंदिरों में एकत्र हुईं और करवाचौथ की कथा का श्रवण किया। शाम को पूजन किया गया। इसके बाद बेसब्री से चांद का इंतजार किया गया। जिन महिलाओं के पति उनसे दूर थे, उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए वीडियो कॉलिंग कर पतियों के दर्शन किए और व्रत खोला। इस मौके पर बाजार भी पूरी तरह गुलजार नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री राधे शाम मंदिर गगरेट के मुख्य पुजारी पंडित सोनू पंडित व विश्व शांति आश्रम के महंत पं. बृजमोहन शास्त्री ने बताया कि करवाचौथ का पर्व सौभाग्यवती स्त्रियों के लिए होता है। उन्होंने कहा कि इस दिन गणेश जी महाराज तथा चौथ माता का पूजन पति की दीर्घ आयु के लिए होता है। निराहार रहने वाली महिलाओं को व्रत का सौ गुणा फल ज्यादा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed