फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The Jejon Mod to Tahliwal road will be renovated at a cost of 50 crore.

Una News: जेजों मोड़ से टाहलीवाल सड़क का 50 करोड़ से होगा नवीनीकरण

Sun, 12 Jul 2026 07:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 12 Jul 2026 07:16 AM IST
विज्ञापन
The Jejon Mod to Tahliwal road will be renovated at a cost of 50 crore.
नारी (ऊना)। लोक निर्माण विभाग द्वारा जेजों मोड़ से टाहलीवाल वाया भाई दा मोड सड़क का नवीनीकरण किया जाएगा। लगभग 18 किलोमीटर लंबी इस पूरी सड़क का चौड़ीकरण, सुरक्षा दीवारें तथा बरसाती पानी की निकासी के लिए नालियों का भी प्रबंध किया जाएगा। सड़क पर आवश्यक पुलों का निर्माण भी होगा। कार्य पूरा होने से क्षेत्र के 20 गांवों की जनता को सीधा लाभ मिलेगा। इस सड़क पर गांव कांगड़, लोअर बढेड़ा और पालकवाह में तीन पुलों का कार्य युद्धस्तर पर चला हुआ है। पुलों के बनने से पानी की निकासी ठीक होगी और भूमि कटाव को रोका जा सकेगा। इन तीनों पुलों पर 20.40 करोड़ रुपये खर्च आएगा जबकि शेष 29 करोड़ रुपये के बजट से सड़क का नवीनीकरण होगा। नवीनीकरण कार्य में जहां सड़क बिल्कुल ठीक है, वहां भी उस पर बीटुमेन की सतह चढ़ाई जाएगी। उखड़े हुए हिस्सों को गहराई तक खोदकर नया बनाया जाएगा। नवीनीकरण के बाद प्रदेश के सबसे बड़े प्रोजेक्ट बल्क ड्रग पार्क के लिए यह सड़क वरदान सिद्ध होगी। इसके अलावा किसानों को मंडियों तक अपना माल ले जाने, कर्मचारी और विद्यार्थियों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। यह कार्य लगभग डेढ़ से दो वर्ष तक पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। लोक निर्माण विभाग हरोली के अधिशासी अभियंता बलदेव सिंह ने बताया कि 18 किलोमीटर लंबी इस सड़क के नवीनीकरण और पुल निर्माण का कार्य जारी है। सारी परियोजना पर लगभग 50 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed