फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The jacket left on the bike became the cause of death

Una News: बाइक पर छूटी जैकेट बन गई मौत की वजह

Tue, 11 Mar 2025 07:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
The jacket left on the bike became the cause of death
गोपाल शर्मा
विज्ञापन

अंब (ऊना)। पहली बार मैड़ी मेला में आए रवि कुमार की जैकेट उसकी मौत का कारण बन गई। उसका सोलह साल का बेटा अंब अस्पताल पहुंचा तो उसे पता नहीं था कि दुर्घटना में पिता की मौत हो चुकी है। वह बाइक पर तीन साथियों के साथ अस्पताल पहुंचा और पूछा कि एक पिंक शर्ट में मेले से घायल को लाया गया है, वे कहां है। जब इमरजेंसी वार्ड में पहुंचा तो पाया कि डॉक्टर उसके पिता को मृत घोषित कर चुके हैं। रवि कुमार अपने बेटे कृष और दो अन्य साथियों के साथ सुबह दस बजे कठुआ जम्मू से मैड़ी के लिए निकला था। दोपहर बाद लगभग चार बजे वह मैड़ी पहुंचे और बाइकों को लाइट व्हीकल पार्किंग में खड़ा किया और पर्ची कटवाकर मेले के लिए चल पड़े। वहां से थोड़ा आगे जाने पर देखा कि उसकी जैकेट तो बाइक पर ही रह गई। इस पर वह अपने साथी के साथ जैकेट लेने गया। इस दौरान टैक्सी स्टैंड से एक तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर आई और उसने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed