फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The investigation of giving expired medicine to the patient started

मरीज को एक्सपायर दवा देने की जांच शुरू

Fri, 27 Aug 2021 11:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
The investigation of giving expired medicine to the patient started
गगरेट (ऊना)। गगरेट अस्पताल में मरीज को एक्सपायर दवा देने की जांच शुरू हो गई है। शुक्रवार को बीएमओ गगरेट ने दवा स्टॉक की जांच की। इस दौरान दवाओं की तारीख जांची गई। प्रारंभिक जांच में अस्पताल में ऐसी कोई भी दवा नहीं मिली है जो एक्सपायर हो चुकी हो। अब विभाग इस मामले में जांच कर रहा है कि मरीज को दी गई दवा उन्हें कब आई और उसका स्टॉक कितना बकाया था।
विज्ञापन

बीते मंगलवार को एक मरीज ने दावा किया गया था कि उसे अस्पताल से एक्सपायर दवा दी गई। इसे उसने घर जाकर देखा और वापस अस्पताल आकर डॉक्टर को जानकारी दी। इस पर दवा अस्पताल में वापस ले ली गई थी। इसकी शिकायत उपायुक्त को की गई। इस पर उन्होंने अस्पताल स्टाफ से लिखित रिपोर्ट मंगवाई है। अस्पताल में एक्सपायर दवा और दवा जलाने के मामले की जांच बीते बुधवार को ही शिमला की कमेटी करके गई है। अब फिर से दवा एक्सपायर मामले में जांच बैठ गई है।
विज्ञापन

इसकी जांच करके निदेशक स्वास्थ्य विभाग सेफ्टी और रेगुलेशन को भेजी जाएगी। इस संबंध में बीएमओ गगरेट डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि एक्सपायर दवा मामले में अपने स्तर पर प्रारंभिक जांच कर रहे हैं। किस स्तर पर लापरवाही हुई, इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार करके उच्चधिकारियों को भेजी जाएगी। सिविल अस्पताल और ईएसआई को किया जाए अलग-अलग औद्योगिक संघ गगरेट और सिविल अस्पताल में बार-बार अनियमितताओं को लेकर औद्योगिक संघ गगरेट भी तल्ख हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के सचिव सुरेश शर्मा ने सरकार को एक पत्र लिखकर मांग की है कि ईएसआई अस्पताल और सिविल अस्पताल को अलग अलग किया जाए। सरकार ने निर्णय न लिया तो आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed