फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The importance of elections was explained to children in educational institutions

Una News: शिक्षण संस्थानों में बच्चों को चुनाव का बताया महत्व

Sat, 17 May 2025 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
The importance of elections was explained to children in educational institutions
61 संस्थाओं में चुनाव साक्षरता क्लब की गतिविधियों का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। विधानसभा क्षेत्र रामपुर के 61 शिक्षण संस्थाओं में चुनाव साक्षरता क्लब की गतिविधियों का आयोजन किया गया। निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के तहत महीने के तीसरे शनिवार को सभी शैक्षणिक संस्थाओं में मतदान को लेकर जागरूक किया जाता है।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पोस्टर, निबंध लेखन, भाषण, चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। चुनाव पाठशाला/चुनाव साक्षरता क्लब (ईएलसी) में स्कूली छात्रों को रोचक गतिविधियों से जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है ताकि। इससे उन्हें चुनावी अधिकारों की जानकारी मिल सके। उन्हें पंजीकरण और मतदान की चुनावी प्रक्रिया से भी परिचित करवाया जा रहा है। ईएलसी में सीखने के साथ-साथ मनोरंजन, खेल और मस्ती भी होती है। इन गतिविधियों से छात्रों को सोचने और सवाल पूछने के लिए प्रेरित किया जाता है। चुनाव आयोग का उद्देश्य युवा और भावी मतदाताओं को चुनाव साक्षरता क्लब के माध्यम से चुनावी भागीदारी की संस्कृति को मजबूत करना है।
विज्ञापन

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि चुनाव साक्षरता क्लब में दस जमा एक व दो के बच्चे जिसकी आयु 14-17 वर्ष हो और महाविद्यालय में 18-21 वर्ष के बच्चे सदस्य हैं। चुनाव पाठशाला में ग्रामीण समुदाय गांव के सभी सदस्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed