फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The ill effects of drug abuse were explained to the students at Daulatpur Chowk School

Una News: दौलतपुर चौक स्कूल में विद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्प्रभाव

Wed, 28 May 2025 06:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 06:56 PM IST
विज्ञापन
The ill effects of drug abuse were explained to the students at Daulatpur Chowk School
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दौलतपुर चौक (ऊना)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दौलतपुर चौक में बुधवार को विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, महिला सशक्तीकरण और अनुशासन के महत्व को लेकर विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त इतिहास प्रवक्ता सतीश कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को अपने अनुभवों और प्रेरणादायक विचारों से अवगत कराया। सेमिनार की शुरुआत में शर्मा ने मोबाइल फोन के दुरुपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में बच्चों को सचेत करते हुए तकनीक के सदुपयोग पर बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षकों के मार्गदर्शन पर चलने और समय के सदुपयोग की प्रेरणा दी। अभ्यास, अनुशासन और आत्म-नियंत्रण को सफलता की कुंजी बताते हुए उन्होंने कहा कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, जीवन में यूं ही जय जयकार नहीं होती। नशे से दूर रहने की अपील करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि नशा व्यक्ति को समाज की नजरों में गिरा देता है और जीवन को अंधकारमय बना देता है। उन्होंने कहा कि काम करो ऐसा कि मिसाल बन जाए, कदम चलो ऐसे कि निशान बन जाए। साथ ही उन्होंने संघर्ष और मेहनत के महत्व को भी रेखांकित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed