{"_id":"68ce8862ad8a61d4e801e4ca","slug":"the-habit-of-cleanliness-will-be-useful-throughout-life-sdm-una-news-c-93-1-una1002-166110-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"साफ-सफाई की आदत जीवनभर आएगी काम : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साफ-सफाई की आदत जीवनभर आएगी काम : एसडीएम
विज्ञापन
थानाकलां में स्वच्छता अभियान की शुरुआत
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानाकलां में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ शनिवार को एसडीएम सोनू गोयल ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यदि आज से साफ-सफाई की आदत डाली जाए तो यह जीवनभर उपयोगी सिद्ध होगी। प्रधानाचार्य संजीव पराशर ने भी विद्यार्थियों को स्वच्छता संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक और ईको क्लब के सदस्य सक्रिय रूप से शामिल हुए। इसमें भाग लेने वाले विद्यार्थियों में एनएसएस से पलक, सानिया, मुनिषा, पायल, श्वेता, रिधिका, पल्लवी, वंशिका, राशि, कामिनी, हार्दिक, शुभम, अंकित, अभिजोत, दिशांत, आरुषि राणा, सरंजय ठाकुर, दीया और डेनियल शामिल रहे, जबकि ईको क्लब से सिमरन, हर्षिता, मधु, शिव, कार्तिक, सुमित और राघव ने भाग लिया। इस मौके पर एसडीएम सोनू गोयल और प्रधानाचार्य संजीव पराशर के साथ बलविंदर शर्मा, संयोगिता शर्मा, अमित कुमार, नंदलाल ठाकुर, किरण देवी और प्रवेश राणा भी उपस्थित रहे।