{"_id":"674c6437af41bc59c00352ec","slug":"the-group-of-rinkle-madhu-and-poonam-was-the-winner-una-news-c-93-1-una1001-139788-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: रिंकल, मधु और पूनम के समूह रहे विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: रिंकल, मधु और पूनम के समूह रहे विजेता
विज्ञापन
इंडेन उपभोक्ताओं के लिए कराई कुकिंग प्रतियोगिता, बताईं सावधानियां
कुकिंग प्रतियोगिता में शामिल हुई क्षेत्र की 20 महिलाओं के समूह
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के उपक्रम इंडेन ने रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए रविवार को ऊना के निजी होटल में कुकिंग प्रतियोगिता कराई। कंपनी के माध्यम से सेंस ऑफ ड्यूटी कैंपेन के तहत हमारी रसोई, हमारी जिम्मेदारी, थीम संग हुई प्रतियोगिता में प्रतिभागी महिलाओं सहित उपभोक्ताओं ने भाग लिया। निर्णायक मंडल की ओर से प्रथम स्थान रिंकल, द्वितीय मधु व तृतीय स्थान पर पूनम आदि के समूहों को विजेता घोषित किया गया। इंडेन की स्थानीय कमल गैस एजेंसी ऊना के बैनर तले हुई प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के सहायक प्रबंधक नितीश ठाकुर पहुंचे। जबकि, विशेष तौर पर नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी मौजूद रहीं। कमल गैस एजेंसी प्रबंधक बलवीर सिंह ने बताया कि इंडेन रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए कुकिंग प्रतियोगिता में करीब 20 महिलाओं ने भाग लिया। प्रतिभागी महिलाओं के समूहों ने अलग-अलग प्रकार के खाद्य व्यंजन बनाए। जबकि, सभी महिलाओं को रसोई गैस सिलिंडर के सही उपयोग और कई सावधानियों को लेकर जागरूक किया गया। महिलाओं को बताया गया है कि रात को सोते समय रसोई गैस सिलिंडर को जरूर बंद करें। जबकि, रसोई में अन्य बिजली उपकरणों जैसे फ्रिज आदि को रखने से भी परहेज करें। विजेताओं सहित सभी को एपरिन, ट्राली, सुरक्षा हॉज व लाइटर आदि स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुदेश कुमारी, सुलोचना, रेखा, मोनिका, आशा रानी, अमिता, रमा देवी, रंजना, पूनम, अंजू, ममता, सपना व मीनाक्षी आदि कई महिलाओं ने भाग लिया। संवाद