फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The glow of cleverness lasts four days, honesty lasts a lifetime: Atul

चतुराई की चमक चार दिन, ईमानदारी की जीवनभर : अतुल

Thu, 06 Feb 2025 05:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 05:12 PM IST
विज्ञापन
The glow of cleverness lasts four days, honesty lasts a lifetime: Atul
ठाकुरद्वारा बढेड़ा में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन प्रवचनों की अमृतवर्षा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



ऊना। भगवान की कथा सुनने वाले की कभी अधोगति नहीं होती। वह अपने अंतकाल में शुद्ध सात्विक भाव से संपन्न भगवान के परमधाम को जाता है। चतुराई की चमक चार दिन की होती है पर ईमानदारी की चमक जीवनभर के लिए। कड़वा बोलने से शहद भी नहीं बिकता पर वाणी में मिठास से जहर भी बिक जाता है। इसलिए सदैव सद्गुणों का संचय करें। जिसे ज्ञान होता है, उसे घमंड नहीं और जिसे घमंड है वह ज्ञान से कोसों दूर है। अज्ञानवश मनुष्य अपने को कर्ता मानकर जीवनभर सुख-दुख के झूले में झूलता रहता है। श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस पर अतुल कृष्ण महाराज ने ठाकुरद्वारा बढेड़ा में कहा कि मनुष्य कर्म करने में मनमानी कर सकता है परंतु फल भोगने में नहीं। जीवन को सरल बनाना है तो हम दूसरों के सुख एवं अपने दुख गिनना छोड़ दें। बुद्धिमान मनुष्य को परमात्मा से विमुख प्राणियों का संग छोड़ देना चाहिए। बिना पुरुषार्थ किए उत्तम फल की प्राप्ति नहीं होती। अतुल कृष्ण महाराज ने कहा कि हम अपने अहंकार को लगाम दें। इसका बढ़ते रहना शुभ नहीं है। यह सच्चाई है कि जितनी तीव्र गति से अभिमान बढ़ता है उससे दोगुनी गति से हम अज्ञान एवं पतन के गड्ढे में गिरने लगते हैं। कथा में राजर्षि भरतजी का चरित्र, अजामिल का उद्धार, श्री नृसिंह भगवान का अवतार एवं वामन भगवान की लीला का प्रसंग सभी ने तन्मय होकर सुना। श्रीवामन भगवान की पावन झांकी भी निकाली गई। कथा 10 फरवरी तक 11 से दो बजे तक जारी रहेगी। कथा में प्रमुख रूप से अनूप सिंह, चनण सिंह, प्रीतम सिंह, रमेश चंद, राकेश शर्मा, विरेंद्र शर्मा, सुखविंदर सिंह, सुरेंद्र कंग, राजेंद्र कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed