फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The girl accused her brother-in-law of doing obscene acts

Una News: युवती ने जीजा पर लगाया अश्लील हरकत करने का आरोप

Mon, 25 Dec 2023 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
The girl accused her brother-in-law of doing obscene acts
ऊना। महिला थाना ऊना में क्षेत्र की एक युवती ने अपने जीजा पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर महिला थाना ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। पुलिस को दी शिकायत में 19 साल की युवती ने बताया कि इसकी माता का निधन साल 2021 में सड़क हादसे में हो गया था। इसके बाद इसकी चचेरी बहन और उसके पति ने इसकी माता की मौत के हादसे से जुड़े हुए मुआवजा दिलाने में उनकी सहायता की। युवती ने बताया कि आरोपी ने पहले तो मुआवजा राशि को हड़प लिया और इसका केस पंजाब में चल रहा है। युवती ने पुलिस को बताया कि बीते 16 अगस्त को आरोपी उसे यह बोलकर घर ले आया कि वह उसे मुआवजा राशि दिलाने के लिए लेकर जा रहा था। लेकिन रास्ते में उसके जीजा ने गाड़ी में इसके साथ अश्लील हरकत करना शुरु कर दिया। युवती ने कहा कि इस घटना के बाद वह मानसिक तनाव में चली गई। चार माह बाद युवती ने जीजा के खिलाफ शिकायत करने का फैसला लिया। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच जारी है। संंवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed