फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The giddha of the girl students enthralled the audience, the MLA honoured the meritorious students

Una News: छात्राओं के गिद्दे ने बांधा समां, मेधावियों को विधायक ने किया सम्मानित

Mon, 17 Mar 2025 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The giddha of the girl students enthralled the audience, the MLA honoured the meritorious students
कन्या कालेज कोटला खुर्द में वार्षिक समारोह के दौरान प्रस्तुति देती  छात्राएं ।संवाद
कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन

नशे से दूर रहें, मोबाइल फोन के गलत इस्तेमाल से बचें युवा : विवेक

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में रविवार को आयोजित वार्षिक समारोह में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने शिरकत की। उनके साथ उनकी पत्नी मृदु शर्मा भी उपस्थित रहीं। कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य प्रो. रमन जसवाल की अध्यक्षता में विधायक का स्वागत किया गया। विधायक विवेक शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। कॉलेज छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब वाहवाही लूटी। गिद्दा और भंगड़ा से समां बांध दिया और खूब तालियां बटोरीं। इसके साथ ही पढ़ाई और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि आज प्रतिस्पर्धा का युग है। ऐसे में सभी बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होना चाहिए। आज के समय में नशा बच्चों को अपनी चपेट में ले रहा है। बच्चों को नशे से दूर रहना चाहिए। नशे और मोबाइल में युवा काफी समय बर्बाद कर रहे हैं। बच्चों को ऐसी बुरी आदतों से दूर रहना चाहिए। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू हिमाचल में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। बच्चों और शिक्षकों को विदेश के भ्रमण पर भेजा जा रहा। ऊना जिले में बेटियों की शिक्षा को नई दिशा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। जिले में दूसरा गर्ल्स कॉलेज लाला जगत नारायण कॉलेज है, जिसमें क्षेत्र की सैकड़ों बेटियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन

विवेक शर्मा ने कहा कि कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द की स्थापना के पीछे स्वर्गीय कंवर हरि सिंह का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने हमेशा शिक्षा को प्राथमिकता दी और समाज को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed