फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The flood in Kuklah Khad washed away the alternative route to Bakhli.

Una News: कुकलाह खड्ड में उफान से बाखली का वैकल्पिक मार्ग बहा

Sat, 21 Mar 2026 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
The flood in Kuklah Khad washed away the alternative route to Bakhli.
कुकलाह खड्ड में बहा अस्थाई पुल। जागरूक पाठक
क्षेत्र की 12 पंचायतों का संपर्क कटा, टूटे हुए पुल से पैदल गुजरना मुश्किल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कुकलाह खड्ड का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे बाखली पुल के पास नदी के बीच से बनाया गया वैकल्पिक मार्ग बह गया। इससे सराज विधानसभा क्षेत्र की करीब 12 पंचायतों का संपर्क मुख्य मार्ग से पूरी तरह कट गया है।
गौरतलब है कि वर्ष 2025 की आपदा में यहां का मुख्य पुल और सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मिलकर एक अस्थायी मार्ग तैयार किया था, जिससे किसी तरह आवाजाही जारी थी। अब बढ़ते जलस्तर ने इस विकल्प को भी खत्म कर दिया है और वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। वर्तमान स्थिति बेहद जोखिम भरी है। लोगों को अब टूटे हुए पुल से पैदल गुजरना पड़ रहा है, जिससे उनकी जान को खतरा बना हुआ है। इसी रास्ते से श्रद्धालु बगलामुखी माता मंदिर भी जाते हैं, जिससे धार्मिक गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं। स्थानीय निवासी टेक चंद, लाल चंद शर्मा, रेवती ठाकुर और घनश्याम ने प्रशासन से जल्द स्थायी पुल निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि हर साल बरसात में यही समस्या सामने आती है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है। लोक निर्माण विभाग ने अगस्त 2025 में इस स्थान पर नए पुल और क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण के लिए लगभग 24 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया था, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो पाया है, जिससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रवीण तलवार ने बताया कि अस्थायी मार्ग को बहाल करने के लिए मशीनें भेज दी गई हैं। जलस्तर कम होते ही रास्ते को दोबारा तैयार कर आवाजाही शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed