Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The female councilor will be crowned the head of the city council Satoshgarh.

Una News: महिला पार्षद के सिर सजेगा नगर परिषद सतोषगढ़ का ताज

Thu, 04 Jun 2026 06:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 04 Jun 2026 06:17 AM IST
विज्ञापन
The female councilor will be crowned the head of the city council Satoshgarh.
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद सतोषगढ़ में अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित होने के चलते नगर के वार्ड नौ से दूसरी दफा पार्षद बनीं अंजना चब्बा अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। नगर के वार्ड एक, तीन व छह से भी भाजपा समर्थित महिला पार्षदों ने जीत हासिल कर रखी है। नगर परिषद के वार्ड एक से पार्षद चुनी गई अंजु बाला पूर्व में भी संतोषगढ़ नगर पंचायत के समय अध्यक्ष रह चुकी हैं। वार्ड तीन से भाजपा समर्थित चरणजीत कौर पहली बार पार्षद बनी है। नगर के वार्ड छह से पार्षद चुनी गई कुसुमलता चब्बा भी पहली दफा पार्षद बनी हैं। कुसुमलता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं शिक्षिका रही हैं। प्रशासनिक अनुभव होने की वजह से अध्यक्ष पद पर उन की भी ताजपोशी हो सकती है। वार्ड एक से चुनाव में विजयी रही अंजु बाला पूर्व में अध्यक्ष रहने के चलते एवं वार्ड तीन से पार्षद बनी चरणजीत कौर के पहली दफा पार्षद बनने की वजह से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी की संभावनाएं क्षीण ही नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


नगर परिषद के कुल नौ वार्डों में से इस बार के चुनावी रोस्टर में पांच वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए थे। जिनमें से चार वार्डों में भाजपा समर्थित महिला पार्षद विजयी रही हैं। वहीं नगर परिषद अध्यक्ष पद भी महिला आरक्षित (ओपन श्रेणी) में रखा गया था। नगर परिषद के नौ वार्डों में से चुनाव में भाजपा ने छह वार्डों में जीत हासिल की है। भाजपा समर्थित जो छह लोग पार्षद चुने गए हैं, उनमें चार महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


भाजपा समर्थित जिन दो पुरुष पार्षदों ने चुनाव जीता है, उनमें वार्ड दो से चुनाव जीते एडवोकेट संदीप पहेश है। संदीप पहेश इस बार लगातार दूसरी बार पार्षद बने हैं। भाजपा के युवा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष इकबाल सिंह ने भी नगर परिषद में पहली दफा वार्ड चार से पार्षद बने है। नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा होने से यह तय है कि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद दोनों पर ही भाजपा के पार्षद काबिज होंगे। संभावना है कि अध्यक्ष पद के लिए जहां अंजना चब्बा प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए इकबाल सिंह व संदीप पहेश में मुकाबला हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed