फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The fear of stray dogs makes walking on the streets and lanes risky.

Una News: लावारिस कुत्तों का खौफ, सड़कों और गलियों में पैदल चलना जोखिम भरा

Mon, 10 Nov 2025 01:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
The fear of stray dogs makes walking on the streets and lanes risky.
अभियान भाग -4
विज्ञापन

समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद ने नहीं उठाए ठोस कदम
संतोषगढ़ नगर परिषद में हर गली चौराहे पर लावारिस कुत्तों का आतंक

कई बच्चों, बुजुर्गों को बना चुके हैं शिकार

पंकज चब्बा
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ क्षेत्र में लावारिस कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सड़कों और गलियों में पैदल चलना जहां लोगों के लिए जोखिम भरा हो गया है, वहीं दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी खतरा बढ़ गया है। स्थिति यह है कि नगर के वार्ड नंबर 2, 3, 6, मेन बाजार, संतोषगढ़–नूरपुर बेदी मार्ग सहित अन्य वार्डों में लावारिस कुत्तों के झुंड खुलेआम घूम रहे हैं और राहगीरों पर हमला कर रहे हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि ये कुत्ते न केवल राहगीरों पर हमला कर रहे हैं, बल्कि दोपहिया वाहनों के पीछे दौड़कर दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ा रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह खतरा और भी गंभीर बन गया है। लोगों का कहना है कि यदि किसी की जान गई तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।
विज्ञापन



नगर परिषद उपाध्यक्ष बोले - नियम अनुसार होगी कार्रवाई
नगर परिषद संतोषगढ़ के उपाध्यक्ष रजनीश चब्बा (राजू) ने कहा कि देश की सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार भविष्य में लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने के लिए नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस समस्या का ठोस समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों में बढ़ रही असुरक्षा की भावना
लावारिस कुत्तों के हमलों की घटनाएं रुकने के बजाय बढ़ती जा रही हैं। लोग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और अपनी सुरक्षा के लिए हाथों में डंडे लेकर चलने को मजबूर हैं। - वार्ड नंबर 2 के निवासी अंकुश बस्सी (हनी)



नगर के विभिन्न वार्डों में लावारिस कुत्तों के आतंक से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। परशुराम चौक और संतोषगढ़–नूरपुर बेदी मार्ग पर दर्जनों कुत्तों ने डेरा जमा रखा है। कुत्तों के डर से लोग बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने देते। बुजुर्गों और महिलाओं के लिए यह परेशानी और भी बढ़ गई है। -वार्ड नंबर 3 के निवासी बलराम चब्बा


नगर परिषद से कई बार लावारिस कुत्तों की धरपकड़ की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कई बार बुजुर्ग और बच्चे इन कुत्तों के हमलों का शिकार बन चुके हैं। उन्होंने बताया कि रात के समय घर लौटते वक्त ये कुत्ते दोपहिया वाहनों के पीछे भागते हैं, जिससे लोग घबराकर गिर जाते हैं और घायल हो जाते हैं। -वार्ड नंबर 3 के निवासी कैलाशपति सैनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed