फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The father of the youth drowned in the lake alleges murder

झील में डूबे युवक के पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 05 Feb 2022 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
The father of the youth drowned in the lake alleges murder
ऊना। गोबिंद सागर झील में डूबे युवक के पिता ने बेटे की हत्या होने की आशंका जताई है। पिता ने इस मामले में दोस्तों और अन्य पर शक जताया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302, 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक कार्तिक शर्मा के पिता प्रीतम चंद निवासी विहडू तहसील डटवाल जिला-हमीरपुर ने एसपी ऊना को शिकायत सौंप कर आरोप लगाया है कि लठियाणी घाट में इसका बेटा कार्तिक शर्मा और दोस्त मोटरसाइकिलों पर घूमने फिरने पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस बीच कार्तिक शर्मा मोटरसाइकिल को लठियाणी घाट में चलाने लगा और अर्पण ठाकुर उसके पीछे बैठ गया। जैसे ही कार्तिक शर्मा ने मोटरसाइकिल को रेस दी तो मोटरसाइकिल स्किड होकर लठियाणी घाट डैम में गिर गई। घटना में कार्तिक शर्मा पानी में डूब गया और अर्पण ठाकुर डैम के किनारे पानी से बाहर गिर गया। शिकायतकर्ता प्रीतम चंद ने मृतक कार्तिक के दोस्तों के अलावा अन्य लड़कों की संलिप्तता जाहिर करते हुए हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस संबंध में बंगाणा पुलिस थाना में केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में एसएचओ बंगाणा प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed