फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The faces of the toppers blossomed after receiving the Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman

Una News: अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान पाकर खिले टॉपर्स के चेहरे

Wed, 16 Jul 2025 07:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
The faces of the toppers blossomed after receiving the Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman
बोले, मेडल और प्रमाण पत्र पाकर हुए प्रोत्साहित, कॅरिअर निर्माण की मिली जानकारी
विज्ञापन

मेधावी बच्चों को सम्मानित करने का कार्यक्रम सराहनीय, बच्चों का बढ़ता मनोबल : प्रो. मनीष
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के लक्ष्मी मैरिज पैलेस नारी में बुधवार को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में 90 फीसदी अंक से ऊपर वाले टॉपर्स छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर मेधावी बच्चों के चेहरे खिल उठे। समारोह में ट्रिपल आईटी ऊना के निदेशक प्रो. मनीष गौड़ ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उच्च शिक्षा उपनिदेशक ऊना सोम लाल धीमान विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। मनीष गौड़ ने कहा कि अमर उजाला की ओर से मेधावी बच्चों को सम्मानित करने का कार्यक्रम सराहनीय है। इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। बच्चे अपना लक्ष्य तय कर उसे प्राप्त करने के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ें। अमर उजाला और अर्नी यूनिवर्सिटी कांगड़ा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया। एपीसी अकादमी घुमारवीं और कॅरिअर होप ऊना इस कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी की भूमिका में रहे। आईईसी यूनिवर्सिटी बद्दी, एनएचपीसी चंबा, एनएफसीआई चंबा, जेएसडब्ल्यू एनर्जी चंबा, आर्यन पब्लिक स्कूल भोटा, लक्ष्मी मेमोरियल स्कूल भोटी, द मैग्नेट्स पब्लिक स्कूल हमीरपुर, नव विभोर पब्लिक स्कूल शुगलवान, हरिहर हॉस्पिटल कुल्लू, डॉ. गोयल आई केयर, विनायका कॉलेज ऑफ फार्मेसी, क्रिस्टन नर्सिंग कॉलेज कुल्लू आदि सह प्रायोजक की भूमिका में हैं। हिमाचल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के इस साल के टॉपर्स छात्र-छात्राओं काे सम्मानित किया गया।


बाक्स
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धमांदरी की छात्रा तनु शर्मा का कहना है कि कार्यक्रम में मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सम्मान पाकर बहुत खुश हूं। कॅरिअर के बारे में भी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

बाक्स
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दयाड़ा की छात्रा दक्षा का कहना है कि कार्यक्रम में सम्मान पाकर बहुत अच्छा लगा। आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भी कॅरिअर के टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
स्कॉलर यूनिफाइड स्कूल की छात्रा सिया का कहना है कि कार्यक्रम में जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली और सम्मान पाकर मनोबल बढ़ा। साथ ही कार्यक्रम में भविष्य की तैयारियों को लेकर भी जागरूक किया गया।
बाक्स
टैगोर पब्लिक स्कूल की छात्रा कव्यांशी ने कार्यक्रम में मेधावियाें को सम्मानित करने के लिए आभार व्यक्त किया। कहा कि भविष्य में कॅरिअर निर्माण को लेकर जानकारी मिली है।

बाक्स
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्रा ऊना की मेघना पाठक का कहना है कि कार्यक्रम में आगे चलकर और अच्छे मार्क्स लेने की प्रेरणा मिली। कॅरिअर के बारे में जानकारी दी गई। मेडल और प्रमाण पत्र पाकर उत्साहित हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed