{"_id":"698c8779fedb46924e04568f","slug":"the-drug-sellers-association-demanded-strict-action-against-the-culprits-una-news-c-93-1-una1002-181274-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: दवा विक्रेता संघ ने दोषियों पर मांगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: दवा विक्रेता संघ ने दोषियों पर मांगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाओं की बरामदगी पर दवा विक्रेता संघ ने सराहा पुलिस-ड्रग विभाग का एक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। ऊना जिले में भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाओं की बरामदगी और अंतरराज्यीय सप्लायर की गिरफ्तारी पर दवा विक्रेता संघ ने पुलिस और ड्रग विभाग की कार्रवाई को नशे के खिलाफ निर्णायक कदम बताया। संघ अध्यक्ष मुनीष चड्ढा, महासचिव अमरजीत सिंह मिंटू और जिला कोऑर्डिनेटर संजीव पराशर ने कहा कि कार्रवाई न केवल तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरने वाली है, बल्कि युवाओं को नशे से बचाने का संदेश भी देती है।
उन्होंने अवैध नेटवर्क की पूरी तह तक जांच और इससे जुड़े हर व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। मुनीष चड्ढा ने प्रशासन, अभिभावकों और समाज से नशा विरोधी जागरूकता अभियान को जन आंदोलन बनाने की अपील की। संघ ने कार्रवाई में शामिल पुलिस और ड्रग विभाग की टीमों को बधाई दी और आशा जताई कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान इसी तरह जारी रहेगा, ताकि ऊना जिले को नशा मुक्त बनाया जा सके।