{"_id":"6ac1406aaab1095e0108a044","slug":"inauguration-of-vajra-fitness-hub-gym-at-iiit-una-una-news-c-93-1-una1026-208347-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ट्रिपल आईटी ऊना में वज्र फिटनेस हब जिम का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ट्रिपल आईटी ऊना में वज्र फिटनेस हब जिम का उद्घाटन
Sat, 03 Oct 2026 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
ऊना। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) ऊना ने शनिवार को इंस्टीट्यूट डे मनाया। यह समारोह सांस्कृतिक उत्सव मेराकी 2के26 के समापन दिवस पर आयोजित हुआ।
समारोह की शुरुआत संस्थान के नए जिम वज्र फिटनेस हब के उद्घाटन के साथ आयोजित हवन से हुई। जिम के उद्घाटन अवसर पर संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने एक साथ भाग लिया।
ट्रिपल आईटी ऊना के निदेशक प्रो. मनीष गौड़ ने कहा कि किसी संस्थान का निर्माण केवल उसके बुनियादी ढांचे से नहीं, बल्कि उससे जुड़े लोगों से होता है जिसमें विद्यार्थियों का योगदान विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। ट्रिपल आईटी ऊना के कुलसचिव डॉ. रवि सैनी ने निरंतर प्रयास करते रहने और संस्थान के मूल मंत्र विद्या सर्वत्र गौरव के प्रति प्रतिबद्ध रहने पर जोर दिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर ट्रिपल आईटी ऊना और राजीव गांधी गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज बनीखेत के बीच एमओयू पर भी हस्ताक्षर किए गए। पॉलिटेक्निक की ओर से प्राचार्य दीपक आंगरा ने प्रतिनिधित्व किया। यह समझौता संस्थान की अकादमिक सहभागिता और संस्थागत जुड़ाव को मजबूत करेगा।