{"_id":"6ac1403da066bab94000e02b","slug":"motivated-the-youth-in-chintpurni-to-donate-blood-una-news-c-93-1-una1026-208244-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चिंतपूर्णी में युवाओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चिंतपूर्णी में युवाओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया
Sat, 03 Oct 2026 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी में प्राचार्य डॉ. संजय सहगल के दिशा निर्देशानुसार रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा रक्तदान जागरूकता विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ. ज्योति शर्मा ने विद्यार्थियों को रक्तदान का महत्व बताया। उन्होंने स्वैच्छिक, पारिवारिक और प्रतिस्थापन रक्तदान में अंतर स्पष्ट किया तथा युवाओं को भ्रांतियों से दूर रहकर रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. विनोद ने रक्तदान से संबंधित सभी महत्वपूर्ण पैरामीटर पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि 18 से 65 वर्ष के लोग जिनका वजन 45 किलोग्राम से अधिक व हीमोग्लोबिन 12.5 ग्राम से अधिक है वे रक्तदान कर सकते हैं। डॉ. विनोद ने रक्तदान की संपूर्ण प्रक्रिया जैसे पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच, रक्त संग्रह के बारे में बताया।