{"_id":"6a70e366d1c64066d10b2f27","slug":"the-district-received-57-mm-of-rainfall-drains-and-ravines-are-overflowing-una-news-c-93-1-ssml1047-201077-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जिले में 57 एमएम बारिश नाले और खड्डें उफान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जिले में 57 एमएम बारिश नाले और खड्डें उफान पर
Tue, 04 Aug 2026 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जिले में सोमवार को हुई झमाझम बारिश से मौसम पूरी तरह बदल गया। 57 एमएम बारिश दर्ज होने से तापमान में गिरावट आई और अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लगातार बारिश के कारण जिले के कई नाले और खड्डें उफान पर रहीं। बारिश से उमस से परेशान लोगों को काफी राहत मिली।
सुबह से रुक-रुककर हुई बारिश के चलते पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। इस दौरान नालों और खड्डों का जलस्तर भी बढ़ गया। प्रशासन ने लोगों से बरसाती नालों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।
हालांकि लगातार बारिश के कारण किसानों और दैनिक कामकाज से जुड़े लोगों की गतिविधियां भी प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक जिले में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार बीच-बीच में हल्की से मध्यम तथा कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान नदी-नालों और खड्डों के समीप जाने से बचने तथा मौसम संबंधी एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह से ही बारिश का दौर जारी रहा। आगामी दिनों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है।