फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   25-year-old Shaurya Raj from Bhadrakali dies in a road accident in Canada.

Una News: कनाडा में सड़क हादसे में भद्रकाली के 25 वर्षीय शौर्य राज की मौत

Wed, 30 Sep 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 30 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
25-year-old Shaurya Raj from Bhadrakali dies in a road accident in Canada.
दौलतपुर चौक (ऊना)। बेहतर भविष्य का सपना लेकर कनाडा गए भद्रकाली के 25 वर्षीय शौर्य राज की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के समय वह अपनी कार चला रहा था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही शौर्य ने कनाडा में नई कार ली थी। इसी कार से कहीं जाते समय वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। शौर्य की मौत की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

शौर्य राज पुत्र शिव कुमार ठाकुर और कश्मीरी देवी ने चंडीगढ़ से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद वह उच्च शिक्षा के लिए कनाडा चला गया, जहां मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के साथ नौकरी भी कर रहा था। परिजनों के अनुसार वह पढ़ाई में होनहार था और विदेश में अपने भविष्य को संवारने में जुटा था। परिजनों के अनुसार शौर्य का पार्थिव शरीर कनाडा से भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव भद्रकाली लाया जाएगा। परिजनों ने बताया कि पार्थिव शरीर के पहुंचने के बाद गांव में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गगरेट के विधायक राकेश कालिया शोक संतप्त परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed