फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The district got 34 art teachers, Chief Minister handed over appointment letters

Una News: जिले को मिले 34 कला अध्यापक, मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र सौंपे

Sun, 10 Aug 2025 07:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
The district got 34 art teachers, Chief Minister handed over appointment letters
चयनित अध्यापक जल्द संभालेंगे कार्यभार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हाल ही में कला अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपकर उन्हें बड़ी राहत दी है। इस प्रक्रिया के तहत ऊना जिले के 34 स्कूलों को कला अध्यापक मिले हैं, जो जल्द ही अपने-अपने विद्यालयों में सेवाएं देंगे। विभाग ने नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर शिक्षकों को शीघ्र स्कूलों में रिपोर्ट करने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। ड्राइंग मास्टर संघ के प्रतिनिधियों और अभिभावकों ने इस फैसले का स्वागत किया है। संघ के सदस्यों ने बताया कि कला अध्यापक लंबे समय से अपनी मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन और सरकार से मुलाकात कर रहे थे। इस बार कला अध्यापक जिन स्कूलों को मिले हैं, उनमें प्रमुख रूप से राजकीय उच्च विद्यालय फतेहवाल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बेहड़ जसवां, रावमापा चुरडी, ठठल, कन्या ऊना, रिपोह मिसरां, भरवाईं, तलमेहड़ा, लोहारली, चराड़ा, भदौड़ी, धंधड़ी, भद्रकाली, भैरा, चुरुडू, हरोट, ललड़ी, पंडोगा, छतरपुर, बणे दी हटटी, रायपुर मैदान, अंदौरा लोअर, मुबारिकपुर, गोंदपुर बनेहड़ा, धर्मसाल महंता, घरवासड़ा, बढेड़ा, क्यारियां, टक्का, मरवाड़ी, बडैहर, दियाड़ा, बदोली और बंगाणा शामिल हैं।

जिला ऊना के 34 स्कूलों को कला अध्यापक मिले हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इन अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। जल्द ही ये अध्यापक विद्यालयों में सेवाएं देंगे। -सोमलाल धीमान, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed