{"_id":"691c73798e20bce3f1049be0","slug":"the-department-will-fill-the-sides-of-the-basal-dhamandari-road-with-soil-una-news-c-93-1-mrt1064-172412-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बसाल-धमांदरी सड़क के किनारों को मिट्टी से भरेगा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बसाल-धमांदरी सड़क के किनारों को मिट्टी से भरेगा विभाग
विज्ञापन
विकास की बात
साढ़े नौ करोड़ से हो रहा है सड़क का सुधारीकरण का कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। बसाल से धमांदरी सड़क को चकाचक करने के बाद लोक निर्माण विभाग ने किनारों को मिट्टी से भरने का कार्य शुरू कर दिया है। सड़क को सीमेंट ट्रीटेड बेस (सीटीबी) के तहत धरातल से एक फीट ऊंचा बनाया गया है। इस कारण कई जगह किनारों पर वाहनों के पलटने का खतरा बढ़ गया था। ऐसे में विभाग ने गंभीरता दिखाते हुए इन्हें भरने का कार्य शुरू कर दिया है। सड़क के दोनों तरफ किनारों को मिट्टी से भरा जा रहा है। इससे राहगीरों को भी चलने में आसानी रहेगी। सड़क बसाल से लेकर धमांदरी तक पूरी तरह चकाचक हो गई है। बंगाणा सब डिवीजन के तहत आती इस सड़क पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत पुनर्निर्माण पर 9.50 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। टारिंग के बाद पैरापिट और नालियों संबंधी कार्य किए जाएंगे। मार्च 2026 तक कार्य को पूरा करने का लक्ष्य लोक निर्माण विभाग ने रखा है। इससे पहले सड़क पर मिट्टी और कंक्रीट होने से वाहन चालकों को दिक्कतें आ रही थीं। कई दोपहिया वाहन चालक जख्मी हो रहे थे। सड़क के पुनर्निर्माण कार्य की खास बात यह है कि इसे धरातल से एक फीट ऊंचा बनाया गया है ताकि बारिश के दौरान लोगों के घरों का पानी सड़क की तरफ न आ सके। इससे सड़क की मजबूती बनी रहेगी और गड्ढों से भी निजात मिलेगी।
कोट्स
सड़क पर टारिंग का कार्य पूरा कर लिया है। कई जगह सड़क ऊंची होने के चलते किनारे गहरे हो गए थे। ऐसे में किनारों को मिट्टी से भरने का कार्य विभाग की ओर से शुरू कर दिया गया है। जल्द ही कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
ई. विशाल कुमार, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग बंगाणा सब डिवीजन