{"_id":"6790e53970f93fc1b70602dc","slug":"the-declared-amount-for-cultural-programs-will-be-released-to-75-schools-of-bangana-area-una-news-c-93-1-ssml1048-144046-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बंगाणा क्षेत्र के 75 विद्यालयों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की घोषित राशि जारी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बंगाणा क्षेत्र के 75 विद्यालयों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की घोषित राशि जारी होगी
विज्ञापन
विधायक विवेक शर्मा थानाकलां स्कूल में वितरित करेंगे धनराशि
25 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में पहुंचेंगे सभी स्कूल प्रमुख
शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को जारी की अधिसूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। बंगाणा क्षेत्र के 75 स्कूलों को वार्षिक समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए घोषित राशि जारी होगी। यह राशि वार्षिक समारोह के दौरान स्थानीय विधायक विवेक शर्मा की ओर से घोषित की गई थी। इसके वितरण को लेकर अब 25 जनवरी को थानाकलां स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस आयोजन में सभी 75 स्कूलों के प्रमुखों को हाजिर होने के निर्देश दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार बीते वर्ष नवंबर से लेकर दिसंबर तक सरकारी स्कूलों में वार्षिक समारोह के दौरान अधिकतर कार्यक्रमों में विधायक विवेक शर्मा विक्कू व उनकी पत्नी पहुंचीं। स्कूलों के विद्यार्थियों की ओर से प्रदर्शित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए विधायक की ओर से अलग-अलग राशि की घोषणा की गई जो अभी तक स्कूलों को जारी नहीं हुई। इस बीच स्थानीय विधायक ने इस राशि के वितरण को लेकर अलग से कार्यक्रम रखा है। कार्यक्रम 25 जनवरी को थानाकलां स्कूल में होगा। इसमें 75 स्कूलों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की राशि वितरित होगी। इसमें 16,000 से लेकर 5100 तक की राशि है। इस राशि को प्राप्त करने के लिए सभी स्कूल प्रमुखों को कार्यक्रम में हाजिर रहने के निर्देश दिए गए।
बॉक्स
इन स्कूलों को जारी होगी राशि
सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर जिन स्कूलों को राशि जारी होगी उनमें रावमापा व राप्रापा चराड़ा, उच्च व प्राथमिक पाठशाला जसाणा, रावमापा बौल, चलोला, हटली, हथलौण, जटेहड़ी, तलाई, घरवासड़ा, थानाकलां, क्यारियां, सरोह, त्यूड़ी, बंगाणा, सनहाल, बुधान, कोहडरा, कुरियाला, अरलू, धनेत, बसाल अप्पर, बदोली, समूर कलां, डंगोली, टक्का, लमलेहड़ी, चताड़ा, नारी, धमांदरी, बसाल, लठियाणी, तनोह, मंदली, परोइयां, भियांबी, पिपलू, कोट सहित कुल 75 स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन
शिक्षा उपनिदेशक अनिल कुमार ने कहा की सभी स्कूलों के प्रमुख इस कार्यक्रम में अवश्य हिस्सा लें, ताकि उन्हें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की राशि सुनियोजित तरीके से वितरित की जा सके। किसी प्रकार की दुविधा होने पर विभाग से संपर्क किया जा सकता है। कहा कि जिन स्कूलों को यह धनराशि वितरित होगी, उसके सूची विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।