फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The control room of Chintapurni temple is in danger, water is dripping from the roof

Una News: चिंतपूर्णी मंदिर का कंट्रोल रूम खतरे में, छत से टपक रहा पानी

Tue, 22 Jul 2025 06:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
The control room of Chintapurni temple is in danger, water is dripping from the roof
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में कैंची गेट के समीप स्थित कंट्रोल रूम का कमरा बारिश के दौरान खतरे की स्थिति में पहुंच गया है। छत से लगातार पानी टपकने और भारी सीलन के चलते छत के गिरने का खतरा मंडरा रहा है। इस कंट्रोल रूम में मंदिर कर्मचारी सुबह से शाम तक ड्यूटी पर तैनात रहते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कमजोर छत के नीचे काम करना किसी भी समय जानलेवा साबित हो सकता है। कंट्रोल रूम मंदिर न्यास की ओर से विस्तारीकरण परियोजना के अंतर्गत अधिग्रहीत किया जा चुका है और निर्माण कार्य शुरू होते ही इसे खाली किया जाएगा। लेकिन तब तक के लिए इस कमरे में ड्यूटी करना कर्मचारियों की जान जोखिम में डालने जैसा है। मंदिर प्रशासन से अपेक्षा है कि कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed