फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The construction work of OPD block and guest house is still incomplete.

Una News: ओपीडी ब्लॉक और गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य अभी अधूरा

Sat, 22 Nov 2025 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 22 Nov 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
The construction work of OPD block and guest house is still incomplete.
ऊना। जिले के मलाहत में बन रहे पीजीआई सेटेलाइट सेंटर में ओपीडी सुविधा शुरू होने में इंतजार बढ़ता जा रहा है। सेंटर के अंदर बनने वाले ओपीडी ब्लॉक व गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हो पाया है। इसके अलावा एसटीपी व ईटीपी प्लांट का कार्य भी अभी अधूरा है। ऐसे में आगामी वर्ष फरवरी माह तक भी ओपीडी शुरू होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की तरफ से जिला मुख्यालय के समीप बन रहे पीजीआई सेटेलाइट सेंटर में ओपीडी ब्लॉक शुरू करने का कार्य खिसकता जा रहा है। इस ओपीडी को शुरू करने के लिए पहले जनवरी 2026 तक का लक्ष्य रखा गया था लेकिन अभी भवन के निर्माण व फिनिशिंग से संबंधित कई कार्य अटके होने के कारण ओपीडी शुरू करने में देरी हो सकती है। बता दें कि निर्माण स्थल पर पहुंचने के लिए मलाहत से रेलवे फाटक से होते हुए निर्माण सामग्री पहुंचाई जाती थी। बीच में मलाहत रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू होने के चलते इस रास्ते से बड़े मालवाहक वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। ऐसे में निर्माण कर रही कंपनी ने वैकल्पिक रास्ता भड़ोलियां खुर्द के समीप गुजरे रहे मार्ग का प्रयोग किया जा रहा है। यह मार्ग संकरा होने के चलते बड़े वाहन इस रास्ते से नहीं गुजर पाते हैं। ऐसे में छोटे मालवाहक वाहनों से निर्माण सामग्री को मलाहत तक पहुंचाने में वाहन कोई कई चक्कर काटने पड़ते हैं। इससे भी निर्माण कार्य को तेज गति से चलाने में दिक्कत हो रही है। दूसरी तरफ से एसटीपी व ईटीपी प्लांट का कार्य भी अधूरा चल रहा है। ऐसे में अभी ओपीडी कब तक शुरू हो पाएगी इस पर कुछ भी कहा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि पीजीआई चंडीगढ़ की तर्ज पर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए करीब 495 करोड़ की लागत से पीजीआई सेटेलाइट सेंटर का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीजीआई सेटेलाइट सेंटर के ओपीडी भवन और गेस्ट हाउस के लिए टाइलें और फिनिशिंग से संबंधित कार्य चल रहा है। बड़े मालवाहक वाहन निर्माण स्थल तक पहुंचाने में दिक्कत हो रही है। ओपीडी जल्द से जल्द शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।
-डॉ. राजीव चौहान, नोडल अधिकारी, पीजीआई सेटेलाइट सेंटर, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed