{"_id":"698c780d1ea1121ab309a25e","slug":"the-construction-of-pandoga-tudi-bridge-will-be-completed-before-the-rains-una-news-c-93-1-una1002-181264-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पंडोगा त्यूडी पुल का निर्माण बरसात से पहले होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पंडोगा त्यूडी पुल का निर्माण बरसात से पहले होगा पूरा
विज्ञापन
विकास की बात
उपमुख्यमंत्री की हिदायत के बाद ठेकेदार ने तेज किया कार्य
बीती बरसात में पुल का एक हिस्सा हुआ था क्षतिग्रस्त
दोबारा ऐसा नुकसान न हो, इसके लिए बरसात से पहले होगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पंडोगा–त्यूडी संपर्क मार्ग पर निर्माणाधीन पुल का कार्य तेजी से जारी है। उपमुख्यमंत्री की सख्त हिदायत के बाद ठेकेदार कंपनी ने काम में गति बढ़ा दी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पुल आगामी बरसात से पहले पूरा कर लिया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
बीती बरसात में पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे क्षेत्रवासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसे रखते हुए इस बार निर्माण को तय समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। पुल को मजबूत बनाकर भविष्य में किसी नुकसान से बचाने की योजना है।
स्वां नदी पर बन रहे इस पुल की लागत करीब 52 करोड़ रुपये है। बरसात के दौरान निर्माण लगभग दो माह प्रभावित रहा था। अब मौसम सामान्य होने पर काम फिर से गति पकड़ चुका है। 13 स्पैन में से सात इस माह तक पूरे हो जाएंगे, जबकि शेष पर कार्य जारी है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बलदेव सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। पुल के निर्माण के बाद सड़क का कार्य भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है।