फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The consignment of medicines did not come in Ayurvedic centers for four months

Una News: आयुर्वेदिक केंद्रों में चार महीने से नहीं आई दवाइयों की खेप

Mon, 05 Dec 2022 10:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
The consignment of medicines did not come in Ayurvedic centers for four months
सतीश शर्मा
विज्ञापन

नारी (ऊना)। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में खुले आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों का टोटा चल रहा है। जिले में कुल 75 आयुर्वेदिक केंद्र हैं। इनमें से 31 को वैलनेस केंद्र बनाया है। वैलनेस केंद्रों में दवाइयों की कमी नहीं है, लेकिन अन्य केंद्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इलाज करवाने पहुंचे रामलाल, दक्ष कुमार, वर्षा रानी, जीवन पाल, कमलेश, महेश, सुदेश कुमार आदि मरीजों ने बताया कि वे गरीब परिवारों से संबंध रखते हैं। आयुर्वेदिक केंद्रों में सस्ती दवाई मिल जाती है और उनकी जेब का बोझ कम हो जाता है। अब आयुर्वेदिक केंद्रों में दवाई नहीं मिल रही। इससे उनकी परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक डॉक्टर भी चार महीने से सरकारी सप्लाई न आने की बात कह रहे हैं। जिन चिकित्सकों ने ऊना की तरफ जाना होता है, वे मुख्यालय अस्पताल से काम चलाने के लिए थोड़ी बहुत दवाइयां ले आते हैं। उससे कुछ दिन का ही गुजारा होता है और कई मरीजों को तो इलाज से संबंधित पूरी दवाई मिल ही नहीं पाती। उन्हें बाहर के मेडिकल स्टोर से दवाइयां खरीदनी पड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक हैं, जो छोटी मोटी बीमारी का इलाज घर के नजदीक आयुर्वेदिक केंद्रों में करवाते हैं। पैसे की बचत के अलावा कई लोग आयुर्वेदिक दवाइयों का सेवन बेहतर मानते हैं।

जिले के वैलनेस केंद्रों में दवाइयों की कोई कमी नहीं है। आयुर्वेदिक केंद्रों में दवाइयों की कमी मेरे ध्यान में अभी आई है। इसकी जांच कर सरकारी सप्लाई ग्रामीण क्षेत्रों में जल्द से जल्द भेजी जाएगी।
डॉक्टर आनंदी शैली, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed