{"_id":"699713b4eb86a967f40a5232","slug":"the-children-of-harsa-school-brought-glory-to-the-district-una-news-c-93-1-una1002-182191-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हारसा स्कूल के बच्चों ने जिले का नाम किया रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हारसा स्कूल के बच्चों ने जिले का नाम किया रोशन
विज्ञापन
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
बडूही (ऊना )। डाइट हमीरपुर गौना करौर में आयोजित राज्य स्तरीय बाल मेले में ऊना जिले ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पीएमश्री गवर्नमेंट प्राइमरी सेंटर स्कूल हारसा के छात्र ईशान शर्मा और छात्रा आइशा मल्होत्रा ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से यह उपलब्धि हासिल की।
हारसा स्कूल के विद्यार्थियों ने इससे पहले जिला स्तरीय बाल मेले में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था, जिसके आधार पर उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। इस सफलता में सीएचटी सुभाष चंद, निशा कुमारी, रीना कुमारी, निकिता शर्मा और राकेश कुमारी के मार्गदर्शन और समर्पण का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने विजेताओं और शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे ऊना जिले के लिए गर्व का विषय है।