फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP Mahila Morcha burns Rahul Gandhi's effigy in Mandi.

Una News: भाजपा महिला मोर्चा ने मंडी में फूंका राहुल गांधी का पुतला

Mon, 12 Oct 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha burns Rahul Gandhi's effigy in Mandi.
मंडी। भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को मंडी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जलाया और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा की प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जो बातें करते हैं, उसमें दोहरे मापदंड क्यों अपना रहे हैं।
विज्ञापन

अभी हाल ही में उनके मणिपुर से सांसद बिमोल अकोइजम पर जेएनयू में महिला और छात्रों के साथ यौन और शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगे थे, वह जांच में सही पाए गए हैं। ऐसे में उन्हें पार्टी और पद से बर्खास्त क्यों नहीं किया जा रहा है। एक तरफ राहुल गांधी देश भर में घुम-घुमकर महिला सुरक्षा की बातें करते हैं। दूसरी तरह जब बात अपने सांसदों या नेताओं पर आती है तो चुप्पी साध लेते हैं।
विज्ञापन

पायल वैद्य ने कहा कि एसआईआर कोई आज नई बात नहीं। जब कांग्रेस की सरकारें थी, तब भी यह प्रक्रिया चुनाव आयोग द्वारा कई बार अपनाई गई, लेकिन अब भाजपा के शासन में हो रहा है तो कांग्रेस बेवजह का हो-हल्ला करने में लगी हुई है। कांग्रेस को अपनी हार पर आत्ममंथन करने की जरूरत है। इस मौके पर बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष एवं नगर निगम मंडी की मेयर सुमन ठाकुर, मंडी जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed