{"_id":"6852cd9e8479e19899017e01","slug":"the-cadets-learned-the-tricks-of-map-reading-and-firing-una-news-c-93-1-una1002-156697-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: कैडेट्स ने सीखे नक्शा पढ़ने व फायरिंग के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: कैडेट्स ने सीखे नक्शा पढ़ने व फायरिंग के गुर
विज्ञापन
जेएनवी पेखूबेला में प्रशिक्षण हासिल करते कैडेट्स। स्रोत आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। 6 एचपी (आई) कंपनी एनसीसी ऊना की ओर से जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक जारी है। यह शिविर कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल रविंद्र सिंह के नेतृत्व में संचालित हो रहा है।
शिविर के चौथे दिन बुधवार को विशेष रूप से जेएनवी पेखूबेला के प्राचार्य राज सिंह ने कैडेट्स को संबोधित किया। अपने प्रेरणादायक व्याख्यान में उन्होंने भावनात्मक बुद्धिमत्ता और अंतर व्यक्तिक बुद्धिमत्ता के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कैडेट्स को बताया कि कैसे भावनाओं को सही तरीके से समझना और दूसरों के साथ बेहतर संबंध बनाना व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में सफलता की कुंजी है। उनके इस प्रभावशाली संबोधन ने सभी कैडेट्स को गहराई से प्रेरित किया। इसके साथ ही शिविर में नक्शा पढ़ने, फायरिंग और ड्रिल की व्यावहारिक कक्षाएं भी आयोजित की गईं। इन सत्रों में कैडेट्स ने पूरी निष्ठा और जोश के साथ भाग लिया तथा अपने सैनिक कौशल को और अधिक निखारने का अवसर प्राप्त किया।
यह शिविर कैडेट्स के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शिविर की गतिविधियां आगामी दिनों में भी जारी रहेंगी। इस मौके पर कैप्टन डॉक्टर अश्विनी कुमार, फर्स्ट ऑफिसर पम्मी, सेकंड ऑफिसर संजीव कुमार, थर्ड ऑफिसर अशोक कुमार, थर्ड ऑफिसर प्रियंका, थर्ड ऑफिसर सुमन उपस्थित रहे।