फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The bus which was scheduled to leave for Sohari at 7:35 am left at 9 pm

सोहारी के लिए 7: 35 बजे चलने वाली बस रात नौ बजे हुई रवाना

Tue, 29 Jul 2025 07:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
The bus which was scheduled to leave for Sohari at 7:35 am left at 9 pm
सोमवार देर शाम सवारियों को झेलनी पड़ी दिक्कतें
विज्ञापन

मामला ध्यान में आने के बाद प्रबंधन ने रूट पर भेजी बस
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ऊना की लापरवाही सोमवार देर शाम सोहारी-टकोली रूट पर जाने वाले यात्रियों पर भारी पड़ गई। निर्धारित समय पर बस न चलने से यात्रियों को बस अड्डे पर घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं, बस के खराब होने की जानकारी निगम कर्मचारियों द्वारा अपने उच्च अधिकारियों को नहीं दी गई, जिससे हालात और बिगड़ गए। सोहारी के लिए एचआरटीसी की शाम 7:35 बजे चलने वाली बस सोमवार को तकनीकी खराबी के कारण निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो सकी। बस के खराब होने की सूचना कर्मचारियों ने डिपो के डिप्टी डिवीजनल मैनेजर (डीडीएम) को भी नहीं दी। यात्रियों को बस की स्थिति की कोई जानकारी नहीं दी गई और पूछताछ काउंटर से केवल इतना ही कहा जाता रहा कि बस थोड़ी देर में आ रही है। इस लापरवाही से रोज़ इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को भारी असुविधा झेलनी पड़ी। कई महिलाएं देर रात तक बस स्टैंड पर खड़ी रहीं, लेकिन उन्हें बस की वास्तविक स्थिति की कोई जानकारी नहीं मिल पाई। स्थिति तब सुधरी जब कुछ जागरूक नागरिकों ने इस मामले की जानकारी डीडीएम को दी। सूचना मिलते ही डीडीएम सुरेश धीमान ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रात 9 बजे एक वैकल्पिक बस भेजी, जिससे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सका।
प्रबंधन की लापरवाही पर उठे सवाल
इस घटना ने एचआरटीसी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस बस पर लोग रोजाना रोज़गार, नौकरी और अन्य आवश्यकताओं के लिए निर्भर हैं, उसके संचालन में इस तरह की लापरवाही गंभीर चिंता का विषय है।
विज्ञापन

सोहारी के लिए शाम को जाने वाली बस में अचानक तकनीकी खराबी आ गई थी लेकिन कर्मचारियों ने इस संबंध में मुझे सूचित नहीं किया। इस पर संबंधित कर्मचारियों से जवाब-तलबी की गई है। सूचना मिलने के बाद वैकल्पिक बस की व्यवस्था कर उसे तुरंत भेजा गया। -सुरेश धीमान, डीडीएम, एचआरटीसी ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed