फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The bus overturned after climbing the hill to the right at high speed.

Una News: तेज रफ्तार में दाहिनी ओर पहाड़ी की तरफ चढ़ाने से पलटी बस

Thu, 19 Mar 2026 06:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 19 Mar 2026 06:23 AM IST
विज्ञापन
The bus overturned after climbing the hill to the right at high speed.
थानाकलां (ऊना)। थाना बंगाणा के तहत हरिनगर क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान त्रिलोचन सिंह (28) पुत्र सोमनाथ निवासी फगवाड़ा, जिला कपूरथला, पंजाब के तौर पर हुई है। मांगा पुत्र त्रिलोक चंद को इस हादसे में टांगों में गंभीर चोटें आई हैं जो अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस के अनुसार बुद्ध राज निवासी खलवाड़ा कॉलोनी तहसील फगवाड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह 17 मार्च 2026 को करीब 60 श्रद्धालुओं के साथ बस में सवार होकर बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई माथा टेकने जा रहे थे। रात करीब 9:30 बजे जब बस हरिनगर स्थित कार्तिक ढाबा के पास पहुंची तो चालक ने कथित रूप से तेज रफ्तार में बस को दाहिनी ओर पहाड़ी की तरफ चढ़ा दिया। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। इस हादसे में बस सवार त्रिलोचन सिंह नाम का व्यक्ति नीचे दब गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा 10 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन



ये लोग हुए घायल

घायलों की पहचान कमला पत्नी गुरजीत, स्वर्ण कौर पत्नी गुरविंदर सिंह, बुद्ध राज पुत्र सरदारी लाल, चमन लाल पुत्र भगत राम, मांगा पुत्र त्रिलोक चंद (गंभीर रूप से घायल), प्रकाश कौर पत्नी शुकर चंद, मनजीत कौर पत्नी बलकार सिंह तथा कृष्णा पत्नी सेवा राम सभी निवासी खलवाड़ा कॉलोनी, फगवाड़ा पंजाब के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि बस सवार कुछ अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि अज्ञात बस चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed