फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The bus going to Singa collided with the railing of Santoshgarh bridge, stuck in mid air.

Una News: सिंगा जा रही बस संतोषगढ़ पुल की रेलिंग से टकराई, आधी हवा में अटकी

Fri, 07 Mar 2025 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 07 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The bus going to Singa collided with the railing of Santoshgarh bridge, stuck in mid air.
संतोषगढ़ पुल पर हादसे के बाद क्रेन की मदद से बस को ऊपर उठाते हुए। स्रोत : स्थानीय लोग
टाहलीवाल (ऊना)। जिले के संतोषगढ़ पुल पर वीरवार दोपहर करीब 02:45 बजे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां ऊना से वाया संतोषगढ़ होकर सिंगा गांव जा रही निजी बस अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए आधी हवा में पुल पर अटक गई। कई फीट की ऊंचाई पर बने इस पुल पर हुए हादसे के बाद चीखो पुकार मच गई। हादसे में बस चालक व परिचालक सुरक्षित बच गए और कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई। इस दौरान सावधानी के साथ सवारियों को बाहर निकाला गया और एक घंटे बाद क्रेन की मदद से बस को सीधा किया जा सका।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बस चालक ने बताया कि अचानक बस की रॉड टूट गई, जिससे स्टेयरिंग ने काम करना बंद कर दिया। बस अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकराई और आधी नीचे लटक गई। इस दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को रोकने का प्रयास किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे के कारण बस पुल के बीचों-बीच फंस गई, जिससे दोनों तरफ का यातायात पूरी तरह ठप हो गया। हादसे के बाद यातायात भी प्रभावित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे जरूरी कार्यों को जा रहे लोगों को परेशानी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे। बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। करीब एक घंटे के बाद बस को पुल पर सीधा कर हटाया गया और उसके बाद यातायात को सुचारु रूप से बहाल किया गया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि हादसे के कारण पता लगाए जा रहे हैं। बस चालक के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस भी अपने स्तर पर पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed