फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The bridge connecting Stothar to Dhusada is hanging in the air, villagers are worried

Una News: स्तोथर से धुसाड़ा को जोड़ने वाला पुल अधर में लटका, ग्रामीण परेशान

Tue, 29 Jul 2025 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 29 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The bridge connecting Stothar to Dhusada is hanging in the air, villagers are worried
बड़ूही (ऊना)। ग्राम पंचायत धुसाड़ा और स्तोथर को जोड़ने वाला पुल पिछले डेढ़ वर्ष से अधर में लटका हुआ है। इस पुल को बनाने में भाजपा सरकार द्वारा एक करोड़ 30 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे। यह पुल क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला है और इसके अधूरे रहने से स्थानीय लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पुल का शिलान्यास 13 दिसंबर 2022 को तत्कालीन विधायक बलबीर चौधरी द्वारा किया गया था। निर्माण के शुरुआती चरण में तीन पिलरों का कार्य पूर्ण किया गया लेकिन इसके बाद अचानक काम बंद हो गया। तब से लेकर अब तक कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। प्रधान ग्राम पंचायत धुसाड़ा नीरू बाला, उपप्रधान सहदेव, दिनेश कुमार, अनिल कुमार, अमित शर्मा, रवि शर्मा, सरदार बंटी सिंह, सतपाल सिंह, मनदीप सिंह, मांगे शाह, रफीक मोहम्मद, रशाद मोहम्मद, काशिव हुसैन, तरसेम शर्मा, राम किशन शर्मा, महावीर शर्मा, सतीश शर्मा, आशीष शर्मा व अन्य गणमान्य लोगों का कहना है कि पुल अधूरा रहने से धुसाड़ा पंचायत, स्तोथर पंचायत, पलियां पंचायत, आबादी लोहार, आबादी तरखान, आबादी फकीरा और ऊपर धुसाड़ा सहित कई गांवों के लोग प्रभावित हो रहे हैं। बरसात के मौसम में स्थिति और भी विकट हो जाती है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस अति आवश्यक परियोजना को शीघ्र पूरा किया जाए। पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में न तो कोई नई योजना शुरू हुई और न ही भाजपा कार्यकाल के अधूरे प्रोजेक्ट्स को पूरा किया गया।
विज्ञापन

वहीं, इस प्रोजेक्ट से जुड़े ठेकेदार अरुण लट्ठ ने बता कि एक करोड़ 30 लाख का टेंडर हुआ था जिसमें लगभग 50 लाख का काम हो चुका है। अभी तक पूरा भुगतान नहीं हुआ है। निर्माण सामग्री लंबे समय तक साइट पर रखी रही जिसे हमें वापस उठाना पड़ा। काम अब भी मेरे पास है यदि सरकार भुगतान करती है तो बरसात के बाद हम कार्य को शीघ्र पूरा कर देंगे।
विज्ञापन


विधायक सुदर्शन सिंह बबलू का कहना है कि हम जल्दी ही पुल का कार्य शुरू करवा रहे हैं। लोगों की समस्या का हल हमारी प्राथमिकता में है। जल्दी ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed