फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The bride went missing the day after the wedding, along with cash and jewellery.

Una News: शादी के अगले ही दिन दुल्हन नकदी और गहनों सहित लापता

Wed, 03 Dec 2025 08:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 08:18 PM IST
विज्ञापन
The bride went missing the day after the wedding, along with cash and jewellery.
बिचौलिये की सलाह पर पड़ोसी राज्य पंजाब में तय किया था रिश्ता
विज्ञापन

पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर के नजदीकी गांव में हुए एक ताजा विवाह के अगले ही दिन दुल्हन रहस्यमय हालात में गायब हो गई है। बताया जा रहा है कि दुल्हन मायके से अपने साथ नकदी और आभूषण लेकर गायब हो गई है। यह मामला गांव में चर्चा का प्रमुख विषय बन गया है।

सूत्रों के अनुसार एक परिवार ने बिचौलिये की सलाह पर पड़ोसी राज्य पंजाब में अपने बेटे का रिश्ता तय किया था और विवाह संपन्न कराया था। विवाह के बाद दूल्हा परंपरा के अनुसार दुल्हन को अपने घर लेकर आया था। इस बीच,दूल्हा और उसका परिवार ससुराल में स्वागत-सत्कार का इंतजार कर रहे थे कि तभी उन्हें सूचना मिली कि दुल्हन अपने घर से गायब है। यह भी बताया जा रहा है कि दुल्हन अपने साथ विवाह के दौरान पहने गए आभूषण और कुछ नकदी लेकर चली गई है। ससुराल पक्ष से संतोषजनक जवाब न मिलने पर दूल्हा स्तब्ध रह गया और दूल्हे के परिवार में हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन के बावजूद दुल्हन का कोई अता-पता नहीं चला।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस चौकी में दर्ज करवाई है। चौकी प्रभारी रविपाल ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है और प्राथमिक जांच शुरू कर दी गई है। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed