फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The audience was mesmerized by patriotic songs and poems.

Una News: देशभक्ति गीत और कविताओं से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

Fri, 31 Oct 2025 05:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 05:20 PM IST
विज्ञापन
The audience was mesmerized by patriotic songs and poems.
दूरदर्शी नीतियां अपनाकर राज्य सरकार शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठा रही : विवेक
विज्ञापन

लठियाणी स्कूल में वार्षिक समारोह में छात्रों ने मचाया धमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
लठियाणी (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लठियाणी में आयोजित वार्षिक वरिष्ठ समारोह में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक और दूरदर्शी नीतियां अपनाकर प्रदेश में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठा रही है।

उन्होंने कहा कि स्कूल भवनों के निर्माण, मरम्मत, फर्नीचर, खेल सामग्री और स्मार्ट क्लास जैसी आधुनिक सुविधाओं के विस्तार पर करोड़ों रुपये व्यय किए जा रहे हैं। समारोह में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। लोक नृत्य, देशभक्ति गीत और कविताओं ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर विद्यार्थी तक समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना है। स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लैब और नई तकनीक आधारित शिक्षा पद्धतियों के माध्यम से हिमाचल के विद्यालय अब देश के किसी भी बड़े संस्थान से कम नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed