फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The atmosphere became spiritual with the hymns of Lord Shiva in Tahliwal.

Una News: टाहलीवाल में भगवान शिव के भजनों से आध्यात्मिक हुआ माहौल

Sat, 09 Nov 2024 07:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 07:27 PM IST
विज्ञापन
The atmosphere became spiritual with the hymns of Lord Shiva in Tahliwal.
टाहलीवाल (ऊना)। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान और टाहलीवाल के निवासियों की ओर से पांच दिवसीय भगवान शिव कथा का आयोजन करवाया जा रहा है। चौथे दिन शुक्रवार को कथा में गुरुदेव आशुतोष की शिष्या साध्वी गरिमा भारती ने भगवान शिव की लीलाओं में छुपे गहन रहस्यों का वाचन किया। श्रद्धालुओं को आत्म-ज्ञान की प्रेरणा दी। साध्वी गरिमा भारती ने बताया कि शिव शंकर का प्रत्येक रूप जीवन की गहराई को समझने का संकेत देता है। भोलेनाथ के कंठ में नर मुंडों की माला, मनुष्य जीवन की नश्वरता को दर्शाती है। उन्होंने उपस्थित भक्तों को संदेश दिया कि मृत्यु से पूर्व जीवन के अर्थ को समझ लेना और शिव को जान लेना ही सच्चा जीवन है। शिव की जटाओं के मस्तक में ध्यान लगाने की कला है, जो यह सिखाती है कि संसार की माया से मुक्त होकर आत्मा की शांति प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed