{"_id":"6ab81baa9f6315f3b30b5545","slug":"the-association-held-a-meeting-and-devised-a-strategy-for-the-national-throwball-competition-una-news-c-93-1-ssml1047-207371-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: राष्ट्रीय थ्रो बाल प्रतियोगिता के लिए एसोसिएशन ने बैठक कर बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: राष्ट्रीय थ्रो बाल प्रतियोगिता के लिए एसोसिएशन ने बैठक कर बनाई रणनीति
Sun, 27 Sep 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
बंगाणा(ऊना)। हिमाचल प्रदेश थ्रो बाल एसोसिएशन की बैठक बंगाणा में अध्यक्ष अमन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कोलकाता में होने वाली 34वीं सब-जूनियर थ्रो बाल नेशनल चैंपियनशिप में हिमाचल की टीम की भागीदारी को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई। खिलाड़ियों के चयन, प्रशिक्षण, टीम संयोजन और यात्रा व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम का चयन व्यवस्थित और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया की जिम्मेदारी रोहड़ू से रंजीता, सोलन से पूर्ण चंद शर्मा और ऊना से यशवीर सिंह राणा को सौंपी गई है। खिलाड़ियों का चयन खेल प्रतिभा, प्रदर्शन, फिटनेस और तकनीकी क्षमता के आधार पर किया जाएगा।
बैठक में महासचिव जोगिंद्र देव आर्य, विशाल भारती शर्मा, नरेश कुमार, सीमा शर्मा और सुशील कुमार मौजूद रहे।