फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The ancestors left this world but the dream of the road remained unfulfilled.

Una News: पूर्वज दुनिया से चले गए पर सड़क का सपना नहीं हुआ पूरा

Sat, 15 Nov 2025 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The ancestors left this world but the dream of the road remained unfulfilled.
खडोह गांव की ब्राह्मण बस्ती आज तक सड़क सुविधा से महरूम
विज्ञापन

दो किलोमीटर तक ग्रामीणों को खाट पर उठाकर मरीज पहुंचाने पड़ते हैं मुख्य सड़क तक

संवाद न्यूज एजेंसी
जोल (ऊना)। विकास खंड बंगाणा की ग्राम पंचायत डीहर के गांव खडोह की ब्राह्मण बस्ती आज तक सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके पूर्वज भी सड़क सुविधा का सपना देखते हुए इस दुनिया से चले गए और उनकी अगली पीढ़ी भी उसी पीड़ा से गुजर रही है। सड़क न होने के कारण कई लोग गांव छोड़कर शहरों की ओर पलायन कर चुके हैं।
पूर्व पंचायत सदस्य गिरधारी लाल, मिंटू शर्मा, रिंकू भारद्वाज, सुरेंद्र शर्मा, विजय शर्मा, रमेश चंद, बख्शीराम, रामकिशन, ज्ञानचंद, मलकीत सिंह, देशराज, योगराज, सुनील कुमार, लता देवी, रोहित शर्मा, महेश शर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं। चारों तरफ कीचड़, पानी से भरे गड्ढे और दलदली स्थिति के कारण लोगों को फिसलते–गिरते पैदल ही रास्ता तय करना पड़ता है। कई बार बाइक सवार गिरकर घायल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार बरसात के मौसम में दुर्घटनाएं आम बात बन गई हैं। गांव के बच्चों को तलमेहड़ा या डीहर जाने के लिए इसी कच्चे रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ता है, लेकिन बरसात में रास्ता दलदल बनने के कारण पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है। किसी मरीज को अस्पताल ले जाने के लिए ग्रामीणों को उसे खाट या चारपाई पर करीब दो किलोमीटर पैदल मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग की, लेकिन आज तक कोई कार्य शुरू नहीं हुआ। लोगों ने विधायक विवेक शर्मा से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द बस्ती को सड़क सुविधा से जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed