{"_id":"68eb967501a2e46e69017133","slug":"the-aim-of-the-sangh-is-to-make-the-young-generation-cultured-and-patriotic-deepak-una-news-c-93-1-mrt1064-168577-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा पीढ़ी को संस्कारवान, राष्ट्रभक्त बनाना संघ का लक्ष्य : दीपक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा पीढ़ी को संस्कारवान, राष्ट्रभक्त बनाना संघ का लक्ष्य : दीपक
विज्ञापन
मैहतपुर और देहलां में आरएसएस स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहतपुर (ऊना )। नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा के महाराणा प्रताप पार्क में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इससे पूर्व स्वयंसेवकों ने पार्क से मुख्य बाजार होते हुए बसदेहड़ा रेलवे रोड चौक तक पथ संचलन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदू महासंघ के सचिव शिवेंद्र पाल सिंह ने की, जबकि अधिवक्ता दीपक कुमार मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने कहा कि संघ एक ऐसा गुरुकुल है जो देशभक्त और संस्कारी युवाओं को तैयार करता है। 1915 में डॉ. हेडगेवार की ओर से स्थापित संघ आज विशाल संगठन बन चुका है। सरसंघचालक मोहन भागवत के नेतृत्व में संघ को नई पहचान मिली है। अध्यक्ष शिवेंद्र पाल सिंह ने कहा कि भले ही वे स्वयंसेवक नहीं, पर संघ की विचारधारा से प्रभावित हैं।