{"_id":"6880f5ddaf3bfef1570f4d0c","slug":"the-aim-of-big-projects-is-to-provide-employment-to-local-people-satti-una-news-c-93-1-una1002-160175-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी परियोजनाओं का मकसद स्थानीय लोगों को रोजगार देना : सत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी परियोजनाओं का मकसद स्थानीय लोगों को रोजगार देना : सत्ती
विज्ञापन
विधायक ने इंडियन ऑयल टर्मिनल प्रबंधन को दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने इंडियन ऑयल के ऊना टर्मिनल में चालकों, परिचालकों और प्रबंधन के बीच विवाद को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय हितों की मजबूती से वकालत की है। उन्होंने कहा कि किसी भी परियोजना का उद्देश्य स्थानीय लोगों को रोजगार देना होता है। यदि प्रबंधन ऐसी नीतियां लागू करता है जो श्रमिकों की आय और अधिकारों पर असर डालेंगी, तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले एक सहायक दो गाड़ियों को भरवाने पर प्रति गाड़ी
300 रुपये कमाता था, लेकिन अब उसे सिर्फ एक गाड़ी भरवाने और दूरदराज जाकर गाड़ी खाली करवाने का निर्देश दिया जा रहा है। इससे न केवल आय में कमी आएगी, बल्कि रोजगार पर भी असर पड़ेगा। विधायक ने प्रबंधन को चेताया कि किसी भी बदलाव से पहले स्थानीय हितधारकों से सलाह लेना जरूरी है और श्रमिकों के हितों पर चोट पहुंचाने वाले किसी भी कदम का वे कड़ा विरोध करेंगे।