फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The administration has issued an advisory regarding the safe use of heaters and fireplaces.

Una News: हीटर व अंगीठी के सुरक्षित उपयोग को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Wed, 24 Dec 2025 08:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 08:10 PM IST
विज्ञापन
The administration has issued an advisory regarding the safe use of heaters and fireplaces.
लोगों से हीटर अंगीठी व अन्य उपकरणों से ध्यान से प्रयोग करने की दी सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। सर्दी के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने हीटर, अंगीठी के सुरक्षित उपयोग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल ने कहा कि ठंड से बचाव के लिए हीटर, केरोसिन एवं कोयले की अंगीठी जैसे उपकरणों का लापरवाही से उपयोग करने पर आग लगने का खतरा बना रहता है। उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि सर्दियों के दौरान इन उपकरणों का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करें। कहा कि सर्दी के मौसम में कार्यालयों, सरकारी-निजी भवनों एवं आवासीय परिसरों में शार्ट सर्किट, ओवरलोडिंग, ओवरहीटिंग, घटिया गुणवत्ता के विद्युत उपकरण एवं गलत वायरिंग के चलते आग लगने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में समय रहते आवश्यक सावधानियां अपनाकर आग की घटनाओं को प्रभावी रूप से रोका जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक कार्यालय में एक जिम्मेदार कर्मचारी को नामित किया जाए, जो प्रतिदिन कार्यालय समय समाप्त होने के उपरांत यह सुनिश्चित करे कि सभी विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद कर दिए गए हों। इसके साथ-साथ कार्यालयों में स्थापित सभी उपकरणों एवं उनकी वायरिंग की नियमित अंतराल पर जांच कराना अनिवार्य किया जाए। आग लगने की स्थिति में बिना देरी किए अग्निशमन सेवा के आपातकालीन नंबर 101 या 1077 पर सूचना दें। इसके अतिरिक्त सभी सरकारी एवं निजी कार्यालयों तथा भवनों में विद्युत पॉइंट्स एवं कनेक्शनों का समुचित निरीक्षण कराने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि अग्निशमन विभाग अथवा उनके द्वारा अनुशंसित किसी अन्य अधिकृत एजेंसी से नियमित निरीक्षण एवं अग्नि सुरक्षा ऑडिट अवश्य करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed