फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The administration has asked the schools for details of buses.

Una News: प्रशासन ने स्कूलों से बसों का ब्यौरा किया तलब

Wed, 11 Mar 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 11 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The administration has asked the schools for details of buses.
ऊना। जिले में सोमवार को रायंसरी में हुए स्कूल बस हादसे के बाद एसडीएम ऊना की अध्यक्षता में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर परिवहन विभाग के अधिकारियों सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में मामले को लेकर उक्त बस सहित अन्य बसों के दस्तावेजों की जांच करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा स्कूल प्रबंधन को भी स्कूल बसों से संबंधित सभी दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे। आरटीओ ऊना अशोक कुमार की आगामी दिनों में स्कूल बसों के लिए बनाए गए मापदंडों की भी जांच करेंगे।
विज्ञापन

जिले भर में स्कूल बसों के संचालन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होना शुरू हो गए हैं। एसडीएम ऊना ने मामले को लेकर सभी दस्तावेज तलब किए हैं। स्कूल प्रबंधन की तरफ से बस संचालन को लेकर किया गया एग्रीमेंट व बस का फिटनेस प्रमाण पत्र और मानकों को लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इस मामले के आरटीओ ऊना को आगामी दिनों में सभी स्कूल बसों की जांच करने के लिए साफ निर्देश दिए हैं। सूत्रों के अनुसार इस मामले में सामने आया है कि उक्त बस टैक्सी नंबर है तथा इसका प्रयोग बच्चों को स्कूल तक आने-जाने के लिए भी किया जा रहा था। बता दें कि कई स्कूल प्रबंधक भी बसों को आउटसोर्स कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते हैं। इस मामले में अब जांच में आगे क्या निकल कर आता है, उसके बाद ही नियमों के अनुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अधिकारियाें को भी दिए जांच के निर्देश
बैठक के दौरान मौजूद शिक्षा उपनिदेशकों को भी स्कूल बसों के लिए तय किए गए मानकों को हर स्कूल स्तर तक जांचने के निर्देश दिए हैं। वहीं इस प्रकार के मामलों में सख्ती से कार्रवाई करने को कहा है।



स्कूल बस हादसे में मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया। मामले से जुड़े सभी दस्तावेजाें को तलब करने के निर्देश दिए हैं। परिवहन विभाग को भी सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
-अभिषेक मित्तल, एसडीएम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed