फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The accused threatened the Dhaba operator and fled when he made noise, abandoning the car

Una News: ढाबा संचालक को धमकाया, शोर मचाया तो गाड़ी छोड़कर भागे आरोपी

Fri, 29 Aug 2025 05:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 05:20 PM IST
विज्ञापन
The accused threatened the Dhaba operator and fled when he made noise, abandoning the car
आरोपियों पर पिस्तौल जैसी वस्तु दिखाकर डराने का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। शहर से सटे भडोलियां खुर्द में एक ढाबा संचालक को चार अज्ञात युवकों की ओर से धमकाने का मामला चर्चा में है। आरोप है कि वीरवार देर शाम ढाबे पर आए युवकों में एक ने पिस्तौल नुमा हथियार दिखाकर ढाबा संचालक को धमकाने का प्रयास किया। आसपास मौजूद लोगों ने जब शोर मचाया तो आरोपी चारों युवक अपनी गाड़ी वहीं छोड़कर मौके से भाग गए। चारों युवक बोलेरो कैंपर गाड़ी में यहां पहुंचे थे।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शिकायतकर्ता कुलविंद्र सिंह निवासी गांव भडोलियां खुर्द तहसील ऊना ने बताया कि वह मैहतपुर से ऊना सड़क मार्ग के किनारे भड़ोलियां खुर्द में ढाबा चलाता है। वीरवार शाम करीब आठ बजे चार युवक एक कैंपर गाड़ी में सवार होकर ढाबे पर पहुंचे। जब उसने युवकों से वहां रुकने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि हमें एक शराब ठेकेदार ने भेजा है। कुलविंद्र सिंह ने बताया कि युवकों में एक ने पिस्तौल जैसी वस्तु निकाली। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके ढाबे पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो आरोपी चंदू, वंश व अन्य दो युवक गाड़ी छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर कुलविंद्र सिंह के बयान पर चंदू, वंश व दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। ढाबा संचालक का आरोप है कि इससे पहले भी उसे हथियार दिखाकर इन्हीं लोगों की ओर से 3000 रुपये की वसूली की जा चुकी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार भाटिया का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed