फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The accused of robbing an elderly man near ISBT Una is away from the police.

Una News: आईएसबीटी ऊना के पास बुजुर्ग से लूटपाट के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Sat, 03 May 2025 08:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 08:37 PM IST
विज्ञापन
The accused of robbing an elderly man near ISBT Una is away from the police.
सीसीटीवी में नजर आए आरोपी, पुलिस दोनों युवकों की पहचान करने में जुटी
विज्ञापन

शुक्रवार को बुजुर्ग महिला से सोने के कड़े और वालियां लेकर भाग गए थे दो आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। आईएसबीटी ऊना के पास शुक्रवार दोपहर के समय एक बुजुर्ग महिला के कड़े और वालियां लूटने के आरोपी शनिवार देर शाम तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहे। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में संदिग्ध स्थानों पर दबिश दे रही है। आरोपियों की पहचान से जुड़े कुछ सबूत भी पुलिस के हाथ लगे लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।

शुक्रवार दोपहर के समय दिनदहाड़े 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ लूट को अंजाम दिया गया। दो शातिर युवकों ने बड़ी ही चालाकी से बुजुर्ग महिला को अपनी बातों के जाल में फंसाया और गहने चुराकर भाग गए। बुजुर्ग महिला स्वर्णी देवी निवासी जनकौर ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को ऊना में किसी काम से आई थी। जब वह पैदल रोटरी चौक के पास पहुंची तो एक युवक ने होशियारपुर जाने का रास्ता पूछा और गरीब होने का बहाना बनाकर बस में जाने के लिए पैसे मांगे। इतने में दूसरा युवक भी वहां पहुंचा और बुजुर्ग महिला से पहले युवक की सहायता करने की बात करने लगा। इतने में दोनों शातिर युवक महिला को आईएसबीटी में गन्ने के रस की रेहड़ी में लेकर गए और एक जूस का गिलास पिलाया। पीड़ित महिला ने बताया कि जूस पीने के बाद वह सुध बुध खो बैठी और उसने स्वयं अपने सोने के गहने उतारकर दोनों युवकों को दे दिए। शातिरों ने मुझे एक बैग पकड़ा दिया और बोले कि इसमें अढ़ाई लाख रुपये हैं। इन्हें संभाल कर रखना हम बाद में आपसे लेते हैं। काफी समय तक वह उनका इंतजार करती रही लेकिन उनमें से कोई भी लौट कर नहीं आया। जब महिला ने पैसों का बैग खोलकर देखने की कोशिश की तो पता चला कि शातिरों ने कागजों की गड्डी बनाकर उसके ऊपर एक 500 का नकली नोट लगाया हुआ था। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि बुजुर्ग महिला के साथ लूट के आरोपियों की तलाश जारी है। कई स्थानों पर पुलिस ने दबिश दी है। जल्द आरोपी पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed