फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The accused of molesting a girl is on three-day remand.

Una News: बच्ची से दुराचार का आरोपी तीन दिन की रिमांड पर

Wed, 10 Jun 2026 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 10 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
The accused of molesting a girl is on three-day remand.
ऊना। जिला के शहरी क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म कर भागे बिहार निवासी 39 वर्षीय आरोपी को ऊना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जितेंद्र निवासी बिहार के रूप में हुई है। जिसे पुलिस ने अदालत में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


बता दें कि कुछ रोज पहले ऊना के एक शहरी क्षेत्र से आठ वर्षीय बच्ची को बिहार का व्यक्ति दोपहर के समय साइकिल पर बैठाकर पंजाब की तरफ ले गया, जहां गलत काम किया। देर रात्रि घर वापस छोड़ने पर बच्ची ने पूरी बात परिजनों को बताई। इसके बाद आरोपी व्यक्ति क्षेत्र से भाग गया। पुलिस ने आरोपी को ऊना के टक्का से पकड़ने में सफलता हासिल की। आरोपी से मामले को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है तथा उसके बयान भी दर्ज किए गए हैं। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तार कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed