फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Test conducted for preliminary assessment of knowledge and ability of students

Una News: विद्यार्थियों के ज्ञान और क्षमता के प्रारंभिक मूल्यांकन के लिए करवाई परीक्षा

Wed, 28 May 2025 06:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 06:13 PM IST
विज्ञापन
Test conducted for preliminary assessment of knowledge and ability of students
जिला ऊना के सभी सरकारी स्कूलों में बेस लाइन परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
विज्ञापन

छठी से लेकर दसवीं तक डेढ़ घंटे और जमा एक जमा दो के लिए एक घंटे का पेपर रहा
संवाद न्यूज एजेंसी

थानाकलां (ऊना)। जिला ऊना के सभी सरकारी स्कूलों में बेस लाइन परीक्षा (छात्रों के कौशल, ज्ञान और क्षमता का प्रारंभिक मूल्यांकन) का सफल आयोजन किया गया। बीपीओ एवं प्रधानाचार्य संजीव पाराशर ने बताया कि जिले के प्रत्येक सरकारी विद्यालय में निर्धारित समयानुसार यह परीक्षा आयोजित की गई और सभी स्कूलों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पाराशर ने बताया कि इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर का मूल्यांकन करना है, ताकि भविष्य की शिक्षा नीति को और अधिक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जा सके। उन्होंने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया। कहा कि परीक्षा का आयोजन पूर्ण रूप से पारदर्शी एवं सुचारु रहा। जिला शिक्षा विभाग की ओर से इसकी लगातार निगरानी की गई और समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। उन्होंने बताया कि छठी से लेकर दसवीं तक डेढ़ घंटे का पेपर और जमा एक जमा दो के लिए एक घंटे का पेपर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed